गुरुवार को भोपाल से दमोह के लिए रवाना होगी जिले की टीम
इटारसी। सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट हॉकी प्रतियोगिता दमोह के लिए आज नर्मदापुरम जिले की टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों की चयन प्रक्रिया 20 फरवरी को एस्ट्रोटर्फ मैदान नर्मदापुरम में संपन्न हो गयी थी।
आज जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने नर्मदापुरम जिले की टीम की घोषणा की है। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शक एससी लाल, सचिव कन्हैया गुरयानी, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अरुण राबर्ट, गिडियन अल्फ्रेड, मयंक जेम्स, आरिफ खान, राजेश पंडित सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल ने टीम के खिलाडिय़ों को दमोह में होने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में रवाना होने से पहले शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासित रहकर योजनाबद्ध तरीके से मैदान में अपना खेल दिखायें। जिलाध्यक्ष प्रशांत जैन ने सभी खिलाडिय़ों की हौसला अफजायी की और जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।
टीम इस प्रकार है
अमनकीत सिंघ भाटिया, विशाल तोमर, प्रशांत तोमर, शॉन गिडियन, श्वेतांक जेम्स, जुबेर खान, साहिल चौरे, प्रशांत राजपूत, गीत सिंह ठाकुर, सन्नी सेन, कार्तिक, अंश बहोत्रा, कृष्णा दुबे, हिमांशु चौधरी, सुहेल खान, एस दास, संग्राम सिंह।









