
सेंट्रल स्कूल क्रमांक 2 की हॉकी टीम प्रतियोगिता में भाग लेने ग्वालियर गई
इटारसी। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) द्वारा आयोजित क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता (Regional Sports Competition) बालक वर्ग के लिए केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 सीपीई की हॉकी टीम (Hockey Team) ग्वालियर रवाना हुई है। यह प्रतियोगिता 1 से 3 सितंबर तक ग्वालियर में आयोजित की जा रही है।
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 (Kendriya Vidyalaya No.-2) सीपीई (CPE) की अंडर-17 हॉकी बालक टीम आज ट्रेन से ग्वालियर (Gwalior) के लिए रवाना हुई है। विद्यालय के खेल प्रभारी अभिषेक संतोरे ने जानकारी दी। प्राचार्य आरके रुद्र और उप प्राचार्य आलोक मिश्रा, हॉकी कोच एस नियाज, मार्गदर्शक शिक्षक जे राम, संजीव कोरी ने टीम को शुभकामनाएं देकर रवाना किया है।
CATEGORIES Sport
TAGS Hot News