
महाराष्ट्र समाज का होली मिलन समारोह कल
इटारसी। महाराष्ट्र मंडल (Maharashtra Mandal) द्वारा कल 20 मार्च को शाम 4 बजे से होली मिलन (Holi Milan) समारोह का आयोजन किया जा रहा है।इस संबंध में महाराष्ट्र मंडल के सचिव गजानन बोरीकर (Gajanan Borikar) ने बताया कि यह आयोजन मराठी स्कूल आठवीं लाइन में रखा गया है, जिसमें शहर के सभी मराठी समुदाय की महिलाएं, युवा एवं बुर्जुग शामिल होंगे। कोविड (Kovid) की वजह से दो साल से यह आयोजन नहीं हो सका था। इस साल धूमधाम से मराठी समाज द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि शहर में मराठी समाज के सैकड़ों परिवार हैं, जो होली महोत्सव, गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। मराठी संस्कृति में भी होली मनाने की विशेष मान्यता है।
CATEGORIES Sport Stories