---Advertisement---

गृहमंत्री इसी माह कर सकते हैं, पुलिस कॉलोनी का लोकार्पण

By
On:
Follow Us

यदि सबकुछ ठीक रहा तो इसी माह इटारसी की पुलिस कालोनी विभाग को मिल जाएगी और सुसज्जित मकानों में पुलिस कर्मी और पुलिस अधिकारी अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। नवविकसित पुलिस कॉलोनी में आधुनिक आवास, सुकून से भरे रहेंगे। आज विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने पुलिस कालोनी का निरीक्षण करके इसी माह इसके लोकार्पण की संभावना को देखा। मकान बनकर तैयार हैं, कुछ जगह पाथ-वे और मार्ग किनारे टाइल्स का काम शेष है जो आगामी दस दिनों में पूर्ण होने का भरोसा दिलाया है। इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इसका उद्घाटन करने आने वाले हैं।

Video: विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने किया नवविकसित कॉलोनी का निरीक्षण

इटारसी। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने अपने समर्थक भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एमजीएम कालेज के पास नवविकसित पुलिस कालोनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मालवीय, भरत वर्मा, जयकिशोर चौधरी, राजा तिवारी, राहुल चौरे, राकेश जाधव, डॉ.नीरज जैन, मनजीत कलोसिया, मनोज बड़कुर, बेअंत सिंघ बंजारा, रोहित वेषकर, पुलिस अधिकारियों में एसडीओपी महेन्द्र मालवीय और टीआई रामस्नेह चौहान और पुलिस हाउसिंग के इंजीनियर्स मौजूद थे।

दो हिस्सों में बने हैं आवास
करीब तीन दशक तक संकरे और जर्जर आवासों में रहने को मजबूर पुलिसकर्मियों (policemen) को जल्द ही पुलिस हाऊसिंग सोसाइटी (Police Housing Society) द्वारा निर्मित सर्वसुविधायुक्त कॉलोनी में रहने का अवसर मिलेगा। बैल बाजार एवं थाने के पीछे दो हिस्सों में अधिकारी एवं कर्मचारी आवास बनकर तैयार हैं। यहां दो प्रोजेक्ट पर लगभग 19 करोड़ रुपए से काम हो रहा है। सभी आवासों की छत पर रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम (Rain Water Harvesting System) भी होगा। पुलिसकर्मियों की समस्या कई सालों से थी, कई बार मेंटनेंस पर लाखों रुपए खर्च हुए, लेकिन जर्जर आवासों की हालत नहीं सुधरी। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के प्रयासों से पुलिस हाउसिंग सोसाइटी के एडीजी संजय राणा (ADG Sanjay Rana) ने बड़ा प्रोजेक्ट लेते हुए भोपाल की तर्ज पर यहां कॉलोनी का प्लॉन बनाया।

mla

ऐसे तैयार हुए हैं पुलिस आवास
सिटी थाने के पीछे 20 आवास, 1 सांस्कृतिक भवन और 3 बेडमिंटन कोर्ट का काम अंतिम चरण में है। मार्निंग वॉक के लिए पॉथवे रहेगा। बैल बाजार में जीआरपी के 96 आवास व 24 अधिकारी आवास बन रहे हैं। दोनों प्रोजेक्ट की लागत 17.50 करोड़ की है।

प्रोजेक्ट 1: सिटी थाना के पीछे
लागत: 4 करोड़ 16 लाख 90 हजार रुपए
आवास: 20
कम्युनिटी हॉल: 6450 वर्गफीट में एक।
पानी के लिए संपबेल: 85000 लीटर

– मल्टीस्टोरी आवासों में 1137 वर्गफीट में हॉल, किचिन, वॉश एरिया, बालकनी, 1 मास्टर बेड रूम, 2 बेड रूम। 5000 वर्गफीट का हॉल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए, प्रथम तल पर 3 बेडमिंटन कोर्ट।
– बैल बाजार आवासीय कॉलोनी में 13 करोड़ रुपए की लागत से 96 आरक्षक निवास, 24 अधिकारी निवास समेत सभी सुविधाएं रहेंगी। कॉलोनी में पार्क, पॉथवे, वॉटर रिसाइकिल प्लांट समेत अन्य सुविधाएं रहेंगी।

नये थाने और एसडीओपी कार्यालय का प्रस्ताव भेजा
विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने मीडिया के सवालों के जवाब में बताया कि बहुत जल्द ही पुलिस थाने का नया भवन भी बन सकता है। विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा गया है। एसडीओपी कार्यालय (SDOP Office) को हटाकर न्यास कालोनी रोड को सीधे ओवरब्रिज से जोडऩे के लंबित मामले में उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव भी उच्च स्तर पर गया है, हम आज ही एसपी और कलेक्टर से चर्चा करेंगे ताकि यह काम भी जल्द पूरा किया जा सके।

इनका कहना है…
यहां दो प्रोजेक्ट पर चल रहे काम का निरीक्षण किया है। पुलिस अधिकारियों और इंजीनियर्स से बात की है। गृहमंत्री से बात हो गयी है। वे इसका उद्घाटन करने आएंगे, बस डेट फिक्स करना शेष है। यह आदर्श व्यवस्था है, जल्द ही इसमें पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रह सकेंगे।
डॉ.सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma, MLA)

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.