गांधी का सम्मान, लायंस क्लब पंख और मैत्री नेतृत्व भी सम्मानित

गांधी का सम्मान, लायंस क्लब पंख और मैत्री नेतृत्व भी सम्मानित

इटारसी। लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 2 के इंटरनेशनल पोर्टफोलियो पर्यावरण के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन बीवीआर गांधी को वर्ष 2022-23 में डिस्ट्रिक्ट के 122 क्लब्स को पर्यावरण पर आधारित गतिविधियों को संचालित करने एवं मार्गदर्शन देने के लिए डिस्ट्रिक्ट के सम्मान समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ अजय गुप्ता ने सम्मानित किया।

गांधी ने अपने कार्यकाल में पौधरोपण, वाटर हार्वेस्टिंग, पोल्यूशन कंट्रोल, ई-वेस्ट मैनेजमेंट आदि विषयों सहित अध्यक्षों को अधिकाधिक पेपरलेस वर्किंग पर प्रेरित करने का काम भी किया। खुद भी कार्यकाल के दौरान पर्यावरण ई-प्लानर, ई-न्यूजलैटर और जूम प्लेटफोरम का उपयोग किया, उन्हें पर्यावरण चेयरपर्सन दायित्व का लगातार चार वर्ष तक निर्वाह करने का गौरव भी प्राप्त है।

ई-वेस्ट कलेक्शन पर उनके मार्गदर्शन एवं पेरीफेरी कोऑर्डिनेटर अशोक लालवानी के निर्देशन पर इटारसी के पांचों क्लब्स इटारसी कपल, फ्रेन्ड्स, मैत्री, पंख और सुदर्शन क्लब लीडर्स ने उल्लेखनीय काम किया, जिसकी सम्मान समारोह में उपस्थित सदन के बीच मंच से खुलकर प्रशंसा मिली। डिस्ट्रिक्ट सम्मान समारोह कार्यक्रम में इटारसी के लायंस क्लब मैत्री और पंख भी सम्मानित किये गए।

मैत्री क्लब नेतृत्व लायन निशा दर्डा को बेस्ट एल्बम, पंख नेतृत्व आशा ठाकुर को बेस्ट प्रेसिडेंट व बेस्ट डीजी विजिट सम्मान मिला। पंख क्लब से ही डॉ हेमा पुरोहित को आउटस्टैंडिंग जोन चेयरपर्सन तथा बलजीत कौर सोखी को आउटस्टैंडिंग डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन भी सम्मानित की गई।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: