युमांस करेगा निषादराज जयंती पर समाज की महिलाओं का सम्मान

इटारसी। रविवार को युवा मांझी समाज संगठन (Yuva Manjhi Samaj Organization) की कार्य समिति की बैठक 13 वी लाईन क्विक विजन कोचिंग क्लासेस में हुई। बैठक की अध्यक्षता नरेश मांझी ने की। बैठक में 17 अप्रैल चैत्र शुक्ल पंचमी को मनाई जाने वाली श्री निषाद राज जयंती (Shri Nishad Raj Jayanti) की रूपरेखा एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा कर निर्णय लिया कि जयंती पर समाज की कामकाजी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।
संगठन के अनिल केवट ने बताया की बैठक प्रारंभ करने से पूर्व भगवान श्री निषाद राज की पूजा अर्चना की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि इस बार भगवान श्री निषादराज की जयंती पर शोभा यात्रा नहीं निकाली जाएगी। जयंती बैठक के रूप में मनाई जाएगी तथा इटारसी शहर की समाज की घरेलू कामकाजी महिलाओं को ‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। युमांस सदस्यता अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा। इस निर्णय पर सभी ने अपने-अपने विचार रखे।
अध्यक्ष रोहित रैकवार ने जयंती पर बाइक रैली का प्रस्ताव रखा। महामंत्री सोनू रैकवार (General Minister Sonu Rackwar) ने रविवार के अतिरिक्त अन्य दिन सहयोग राशि इकठ्ठा करने को कहा। संगठन मंत्री अजय रैकवार ने जयंती का प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उपाध्यक्ष रजत रैकवार ने सदस्यता अभियान भी चलाने को कहा। इस बैठक में सीताराम रायकवार, रजत रायकवार, संजय कहार, रोहित रायकवार, सुमित केवट, प्रहलाद रायकवार उपस्थित हुये। संचालन मोहन रायकवार ने किया, आभार सोनू गोयले ने किया।