इटारसी। रविवार को बुंदेलखंडी जिझोतिया ब्राह्मण समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सुहाग मैरिज हॉल में आयोजित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जय किशोर दुबे रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष पं. अनिल कुमार दीवानए संरक्षक सदस्य रविकांत तिवारी, समाजसेवी राम कुमार पटेरिया, महिला मंडल अध्यक्ष एवं सरस्वती विद्यालय की प्राचार्य मंगला शर्मा, दुर्गा तिवारी, शकुंतला आचार्य मंचासीन थे। सर्वप्रथम सम्मान समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में दसवीं, बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जिसमें कक्षा बारहवी सीबीएसई में 76 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण अनुष्का दुबे, सीबीएसई में कक्षा दसवी में 91 अंक से उत्तीर्ण सिद्धि तिवारी, 10 वीं माध्यमिक शिक्षा मंडल में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली सौम्या परसाई के साथ ही मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। सभी प्रतिभाओं को पुष्पगुच्छ के साथ प्रशस्ति पत्र व नगद राशि दी गई।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि जय किशोर दुबे के साथ ही अन्य अतिथियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर बुंदेलखंड जिझोतिया ब्राहमण समाज के सुभाष पटेरिया, संदेश रिछारिया, यश चतुर्वेदी, मनोज तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।