इटारसी। शहर के इतिहास में पहली बार निजी स्कूल शिक्षकों एवं संचालकों का सम्मान किया गया। नर्मदापुरम पत्रकार संघ ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था। सोनासांवरी बायपास रोड पर स्थित साईं कृपा मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में 57 स्कूली शिक्षक कोचिंग क्लासेस के शिक्षक एवं संचालकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार नर्मदापुरम पत्रकार संघ इटारसी के अध्यक्ष प्रमोद पगारे थे। मुख्य अतिथि सीतासरन थे, अध्यक्षता नगर पालिका परिषद पंकज चौरे ने की तथा विशेष अतिथि जगदीश मालवीय विधायक प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक जितेन्द्र ओझा थे।
इनको मिला सम्मान
वर्धमान एजुकेशन ग्रुप इटारसी शिक्षिका अर्चना पांडेय एवं संचालक प्रशांत जैन, एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल इटारसी, शिक्षिक सरिता चतुर्वेदी एवं संचालक संदीप तिवारी, प्रज्ञान सीनियर सैकंड्री स्कूल पुरानी इटारसी शिक्षिका सिल्विया पीटर एवं संचालिका रितु तिवारी, बचपन प्ले स्कूल/नोबल हाईट्स पब्लिक स्कूल शिक्षिका रचना सोलंकी, शिक्षिका श्रद्धा शिंदे एवं संचालक दीपक दुगाया, कुसुम मालपानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी की शिक्षिका रूपाली राय, शिक्षक आनंद तिवारी, एमजीएम स्कूल इटारसी शिक्षिका शोभना शर्मा, शिक्षिका रेखा विनय मालवीय, इंग्लिश कोचिंग क्लासेस, इटारसी संचालक बबिता हरीश अग्रवाल, नालंदा मॉडल हायर सैकंड्री स्कूल इटारसी से शिक्षक उत्कर्ष मालवीय एवं संचालक उमेश चौकसे, सरस्वती शिशु मंदिर स्टेट बैंक, इटारसी शिक्षिका शिवकुमारी पटैल, मंथन आर्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी सचिव अजय मेहरा, आनंन्द पब्लिक स्कूल, इटारसी शिक्षक अमिताभ बैस एवं संचालक विजय मनवानी, वर्धमान पब्लिक स्कूल, इटारसी शिक्षक विशाल सक्सेना एवं संचालक रचना जैन, श्री टैगोर विद्या मंदिर हायर सैकंड्री स्कूल इटारसी शिक्षिका स्वाति चौरे, एकलव्य कोचिंग संस्थान गोंडी मोहल्ला पुरानी इटारसी शिक्षक सौरभ धुर्वे एवं संचालक राहुल प्रधान, गुरूकुल क्लासेस इटारसी संचालक संजय मनवारे, कृति कामर्स क्लासेस इटारसी संचालक राजेश महोबिया, आर्य स्कूल, सूरजगंज इटारसी शिक्षक बालकृष्ण मालवीय, अतुलकर कोचिंग क्लासेस, इटारसी संचालक अभिलाष अतुलकर, रानी अवंती विद्या निकेतन हायर सैकंड्री स्कूल इटारसी, शिक्षक देवेन्द्र कुमार चौरे, एवं संचालक प्रताप वर्मा, मदर टैरेसा पब्लिक हाई स्कूल, इटारसी शिक्षिका रानी शर्मा एवं संचालक शीलमन भिंगारदिवे, अर्पित कोचिंग क्लासेस सोनासांवरी इटारसी संचालक अमित चौरे, कॉरियर कॉमर्स कोचिंग इटारसी संचालक श्याम सिंह राजपूत, मराठी हाई स्कूल इटारसी प्राचार्य नरेन्द्र सिंह राजपूत, तक्षशिला उमा विद्यालय इटारसी प्राचार्य सपना सिंह एवं संचालक जेके सिंह, आरके कोचिंग क्लासेस, इटारसी संचालक आशीष पटैल, पारस कॉमर्स इंस्टीट्यूट इटारसी संचालक नितिन भारद्वाज, ज्ञानदीप कोचिंग क्लास इटारसी संचालक राजेश कुमार चौधरी, सांई विद्या मंदिर इटारसी शिक्षिका रूपा शुक्ला, नेहरू पब्लिक स्कूल इटारसी शिक्षिका खुशबू भदौरिया एवं संचालिका ममता सोनी, जयश्री विद्या मंदिर शिक्षिका दीक्षा चौरे एवं संचालक संजय मंडराई, शिशु विद्या निकेतन पुरानी इटारसी प्राचार्य रजनी गौर एवं संचालक राजू कुमार गौर, सनराइज पब्लिक स्कूल इटारसी प्राचार्य फेमिदा शेख एवं संचालक अशोक अवस्थी, नूर हक पब्लिक स्कूल इटारसी शिक्षिका जमना वर्मा, संचालक धर्मेन्द्र रणसूरमा, सेंट पॉल स्कूल शिक्षिका रंजना खत्री एवं संचालक सुनील सिंह, श्रीकृष्णा कोचिंग इंस्टीट्यूट, इटारसी संचालक सुनील पाण्डेय, स्मृति शिशु मंदिर, पुरानी इटारसी शिक्षिका अनीषा शेख एवं संचालक मनोज कुमार पटैल शामिल थे।