चौपाल लगाकर किया हितग्राही महिलाओं का सम्मान
इटारसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृंदावन गार्डन में विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाली हितग्राही महिलाओं का सम्मान समारोह (हितग्राही महिलाओं की चौपाल कार्यक्रम) का आयोजन किया।
कार्यक्रम में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष जागृति भदौरिया, सीमा पांडे, कीर्ति दुबे, रेखा मालवीय, रोशनी चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित अन्य 200 से अधिक हितग्राही महिलाओं का फूल माला से सम्मान किया।
कार्यक्रम में सीमा सोनी, विधि पचौरी, अमृता ठाकुर, गीता पटेल, संगीता मालवीय, अजय मंजारिया, आशा राव, अनिता राजपूत, रानी रजक, सरला लोट, मीनाक्षी राजपूत, सुष्मिता दुबे, संगीता मालवी, ममता मालवीय, सुमन उसरेटे, पुष्पा विश्वकर्मा, मालती मोहरे, रेखा शशि किरण योना, कृष्णा, हंसा साहू, रामनारायण पटेल, अमीना बी गोलंदाज, कमला तिवारी, मुमताज बी, अनिता सैनी, रेखा साहू, रंजना मेहरा उपस्थित थीं। संचालन हेमलता कदम ने एवं आभार प्रदर्शन सुष्मिता दुबे ने किया।