इटारसी/नर्मदापुरम। सोमवार को ग्राम धमासा और चौथला के पास एक भीषण सडक़ दुर्घटना हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक डीजल लेकर जा रहे थे तभी उनकी गाड़ी को एक कार ने टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धमासा निवासी अमित और जय बोरासी (उम्र 16 वर्ष) डीजल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमित की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल अस्पताल में भर्ती
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए जय बोरासी को तत्काल नर्मदापुरम स्थित नर्मदा अपना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जय बोरासी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।








