---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा, सिंधी समाज के युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नर्मदापुरम-इटारसी रोड पर प्लैटिनम रिजॉर्ट के सामने आज दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद युवाओं ने त्वरित सक्रियता दिखाते हुए घायलों की जान बचाई।

आमने-सामने टकराई बाइकें, ये हुए घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। घायलों की पहचान राजमणि चौरे, चमन लाल चौरे, गीता यादव, प्रशांत यादव और प्रियांशी यादव के रूप में हुई है। सभी घायल एक ही मार्ग से गुजर रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

युवा व्यापारियों ने दिखाया सेवा भाव

हादसे के तुरंत बाद इटारसी के चार युवा व्यापारियों, अभिषेक (सोनू) गजवानी, अमन गजवानी, आकाश गजवानी और मोहित गजवानी ने मानवता का परिचय दिया। इन युवाओं ने बिना समय गंवाए सभी पांचों घायलों को अपने वाहनों से उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार जारी

युवाओं ने संजू मिहानी के सहयोग से सभी घायलों को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में संजू मिहानी की उपस्थिति में चिकित्सा टीम ने तत्काल घायलों का उपचार शुरू किया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

सड़क हादसों के समय गोल्डन ऑवर (शुरुआती समय) में अस्पताल पहुंचाना जान बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। गजवानी बंधुओं और उनके साथियों द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्पद है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!