---Advertisement---

सीएम हेल्प लाइन की शिकायत निराकरण में होशंगाबाद अग्रणी

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। सीएम हेल्प लाइन (CM Helpline) में दर्ज शिकायतों के निराकरण में कलेक्टर होशंगाबाद नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) के निर्देशन में प्रशासनिक टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सीएम हैल्प लाइन की शिकायतों के निराकरण में जिला अक्टूबर माह की ग्रेडिंग प्रदेश में समूह में चौथे स्थान पर रहा है। कलेक्टर श्री सिंह की सतत माइक्रो मॉनिटरिंग के फलस्वरूप सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों के निराकरण में जिला लगातार बेहतर परफॉर्म कर रहा है। उल्लेखनीय पिछले माह की रैंकिंग में जिला प्रदेश में अग्रणी जिलों में शामिल था। जिला लोक सेवा प्रबंधक आनंद झेरवार ने बताया कि है कि जिले में अक्टूबर माह में कुल 4233 शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें 50 प्रतिशत संतुष्टि के वेटेज में से लगभग 36.71 प्रतिशत शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया है। इसी तरह 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण में 6.62 प्रतिशत ,निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों में 9.58 एवं नान अटेंडेड शिकयतों में 19.11, लंबित शिकायतों की कमी का वेटेज 5.17 इस तरह कुल 77.19 प्रतिशत वेटेज जिले को प्राप्त हुआ है। जिला प्रति माह सीएम हैल्प लाइन की शिकायतों के निराकरण में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.