जिले में पिछले वर्ष से 8 गुना अधिक वर्षा हुई
सबसे अधिक होशंगाबाद, सबसे कम इटारसी में दर्ज
होशंगाबाद। जिले में पिछले वर्ष से करीब 8 गुना अधिक वर्षा हो चुकी है। पिछले वर्ष मानसून देरी से आया था, जबकि इस वर्ष जून के मध्य में मानसून आ गया। पिछले वर्ष 1 से 18 जून की अवधि में कुल 13.8 मिलीमीटर वर्षा हुई थी, इस वर्ष वर्षा का औसत 105.7 मिमी पहुंच गया। जिले की होशंगाबाद तहसील में अब तक सबसे अधिक 177.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है जबकि सबसे कम 30.2 मिमी वर्षा इटारसी तहसील में दर्ज हुई।
जिले में पिछले 24 घंटे में 34.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में अभी तक अर्थात 1 जून से 18 जून को प्रात: 8 बजे तक 105.7 मिमी औसत वर्षा हुई है जबकि इसी अवधि में गत वर्ष मात्र 13.8 मिमी वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 18 जून तक तहसील होशंगाबाद में 177.9 मिमी, सिवनीमालवा में 128.4, इटारसी में 38.2, बाबई में 89, सोहागपुर में 123.2, पिपरिया में 114.8, बनखेड़ी में 87.4, डोलरिया में 71.9 एवं पचमढ़ी में 120.7 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। जिले के सामान्य औसत वर्षा 1311.7 मिमी है गत वर्ष 1 जून से 15 अक्टूबर तक जिले में कुल 1776.1 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।