दा ग्लोबल वार्मिंग फिल्म के लिए मिली लोकेशन

दा ग्लोबल वार्मिंग फिल्म के लिए मिली लोकेशन

होशंगाबाद। बढ़ता तापमान विश्व के लिए चिंता का विषय बनते जा रहा है, जिसको लेकर एक फिल्म का निर्माण दा ग्लोबल वार्मिंग बनाई जा रही है। आखिर कैसे हम बढ़ते तापमान को काबू कर पाएं से संबंधित एक शार्टफिल्म का निर्माण होशंगाबाद की विंध्याचल और सतपुड़ा की घनी वादियों में किया जाएगा। फिल्म का निर्माण महर्षि वेदव्यास योग शिक्षा एवं शोध समिति के बैनर तले प्रोड्यूसर डायरेक्टर प्रदीप मिश्रा और मुंबई के अभिनेता अनिल सिंह ने आज जिले की विभिन्न लोकेशन पर विजिट की तथा लोगों से उसका इतिहास जाना।
नपा के पीआरओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि अभिनेता अनिल सिंह ने रोशन तलरेजा फिल्म ट्रेनिंग इंस्टीट्यू मुंबई में फिल्मों और सीरियल का प्रशिक्षण ले चुके हैं। श्री सिंह पे कई टीवी सीरीयलों में काम कर चुके हैं और अब स्वयं टीवी सीरियल का निर्माण कर रहे हैं।
दा ग्लोबल वार्मिंग के लिए तिलक सिंदूर जैसे रमणीय स्थल श्री सिंह को पसंद आए तथा उन्होंने लोकेशन देखने के बाद एक ही बार सूटिंग स्थल को चयनित कर दिया। उन्होंने यह फिल्म दो भाषाओं इग्ंिलस और हिंदी में रहेगी। जिससे कि ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव से विश्व को अवगत कराया जाए। इस शार्ट फिल्म की खास बात यह है कि दा ग्लोबल वार्मिंग शार्ट फिल्म अध्यात्मिक, धर्म और आस्था पर केंद्रित रहेगी। जिसमें मुख्य भूमिका में भगवान शंकर और माता पार्वती का किरदार है जो बढ़ते तापमान से पिघल रहे ग्लेशियर पर चिंतन करते हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!