नदी के घर में रहने वाला अब उसके आंचल में थककर सो गया

हजारों नम आंखों ने दी प्रकृति प्रेमी को अंतिम विदाई
होशंगाबाद। नदी के घर में रहने वाला अब उसके आंचल में सो गया, हमेशा के लिए। इस विश्वास के साथ गया कि ऐसे हजारों प्रकृति प्रेमी हैं, जो उसकी मुहिम को आगे बढ़ाते रहेंगे। यदि ये हुआ तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज सुबह पावन नर्मदा और तवा नदी के संगम बांद्राभान के घाट पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अनिल माधव दवे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विशिष्ट और अति विशिष्ट हजारों लोग अंतिम विदाई देने संगम पर पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री उमाश्री भारती, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, संघ से भैया जी जोशी, सुरेश सोनी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत हजारों लोग उनकी भगवान के घर जाने की अंतिम यात्रा के साक्षी बने। उनके भाई अभय दवे ने मुख्याग्नि दी। इससे पहले बांद्राभान में तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर रखा गया जहां लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उनका अंतिम संस्कार उनकी वसीयत में लिखी उनकी भावना के अनुरूप ही वैदिक क्रिया के द्वारा संपन्न कराया गया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!