प्रदेश कार्यकरिणी घोषित, लोकेंद्र प्रांतीय मीडिया प्रभारी नियुक्त

प्रदेश कार्यकरिणी घोषित, लोकेंद्र प्रांतीय मीडिया प्रभारी नियुक्त

होशंगाबाद। यूनाइटेड फोरम फ़ॉर पावर एंप्लाईज एवं इंजीनियर्स (United Forum for Power Employees and Engineers) के प्रंतीय संयोजक व्हीकेएस परिहार ने सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है, जिसमे प्रदेश संयोजक के साथ-साथ सभी संगठन के प्रमुख को प्रांतीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए प्रांतीय सचिव, सहसचिव, प्रचार सचिव, मीडिया प्रभारी, कोषाध्यक्ष एवं संगठन सचिव का भी दायित्व सौंपा है। इसी तरह सभी विद्युत कंपनियों के संयोजक एवं अध्यक्ष के साथ रीजनल संयोजक की नियुक्ति करते कंपनी रीजनल एवं वृत (जिला) कार्यकारिणी के गठन हेतु अधिकृत किया गया है।
कार्यकारिणी में संयोजक व्हीकेएस परिहार, प्रान्तीय उपाध्यक्ष दुर्गेश पारासर जबलपुर, सुनील करेले जबलपुर, अर्जुन यादव जबलपुर, मनोज गुप्ता जबलपुर, अरुण ठाकुर नरसिंहपुर, जेबी भट्टाचार्य जबलपुर, सुशील शर्मा इंदौर, अविनाश पांडे इंदौर,अखिलेश तिवारी सारणी को शामिल किया। प्रांतीय सचिव प्रभुनारायण नेमा छिंदवाड़ा, सह सचिव प्रदीप द्विवेदी इंदौर, प्रचार सचिव दुर्गेश दुबे बरेली, मीडिया प्रभारी लोकेंद्र श्रीवास्तव होशंगाबाद, संगठन सचिव अखिलेश सूर्यवंशी भोपाल, कोषाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव जबलपुर। अध्यक्ष पूर्व क्षेत्र संजय भागवतकर जबलपुर, मध्य क्षेत्र आरएन ठाकुर भोपाल, पश्चिम क्षेत्र डी पाटीदार इंदौर, पावर मैनेजमेंट शंभू नाथ सिंह जबलपुर, ट्रांसमिशन आर के खरे ग्वालियर, उत्पादन रमाकांत गुप्ता जबलपुर। संयोजक पूर्व क्षेत्र आर एस परिहार जबलपुर, मध्य क्षेत्र आरएस कुशवाहा, पश्चिम क्षेत्र सुदर्शन जटाले इंदौर, पवार मैनेजमेंट अनुराग नायक जबलपुर, ट्रांसमिशन सुरेश त्रिवेदी भोपाल, उत्पादन विवेक असाटी जबलपुर। रीजनल संयोजक भोपाल क्षेत्र अशोक जैन, ग्वालियर एलके दुबे, इंदौर केआर व्यास, उज्जैन क्षेत्र एसएन वर्मा, जबलपुर क्षेत्र, आदित्य चौबे, सागर संजय सोलंकी,रीवा बीपी पटेल, शहडोल एल के नामदेव उत्पादन गृह संयोजक सिंगाजी खंडवा आरपी पांडे, सारणी हीरेश तिवारी, वीरसिंगपुर ऋषभ जैन, चचाई जितेंद्र सिंग मनोनीत किये गए हैं।
संयोजक ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपील की है कि पावर सेक्टर को समाप्त करने की कोशिशों को जैसे अमेंडमेंट बिल 2020, निजीकरण, टीबीसीबी, संविदा नियमितीकरण एवं अन्य मुद्दों को शासन प्रशासन तक संगठित होकर अपनी आवाज पहुंचाकर मांगों को पूर्ण करने हेतु प्रयास किये जायेंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!