महिला दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महिला दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बनखेड़ी। नगर के वसुंधरा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नगर की मातृशक्ति उपस्थित हुई। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार वंदना सिंह, शिखा माहेश्वरी, सुचिता माहेश्वरी, नीलम पचौरी, दीपिका नामदेव की उपस्थिति रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अध्यक्षता शांति देवी पचौरी ने की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृ शक्ति एवं बच्चों का विद्यालय की प्राचार्य वंदना प्रशांत पचौरी ने आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यालय संचालक प्रशांत पचौरी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!