सिंगल क्लिक से 20291 किसानों के खातों में पहुंची 37 करोड़ 70 लाख की राशि

सिंगल क्लिक से 20291 किसानों के खातों में पहुंची 37 करोड़ 70 लाख की राशि

कृषकों को फसल बीमा दावा राशि प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

होशंगाबाद। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Cm Shivraj singh chouhan) ने शुक्रवार को उज्जैन जिले से प्रधानमंत्री फसल बीमा(Pm Fasal bima yojna)योजनांतर्गत प्रदेश के 22 लाख किसानो(Farmar) के बैंक खातो(Bank account) में 4 हजार 688 करोड़ रूपए की राशि जमा कराई गई है। जिले के 20291 किसानों के बैंक खातो में 37 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि पहुंची। जिसमें विकासखंड होशंगाबाद के 2088 किसानों को 11671755 रूपए, सिवनीमालवा के 14835 किसानों को 315601737 रूपए, केसला 1947 किसानो को 36622924 रूपए, बाबई के 934 किसानो को 8599292 रूपए, सोहागपुर के 81 किसानों को 1110376 रूपए, पिपिरया के 46 किसानो को 498178 रूपए एवं विकासखंड बनखेड़ी के 360 किसानों को 2940088 रूपए की बीमा राशि का वितरण किया गया। जिले में फसल बीमा उत्सव कार्यक्रम व शिवराज सिंह का लाइव उद्बोधन लाइव प्रसारण(Live telecast) के माध्यम से देखा गया।  कार्यक्रम में विधायक डाॅ. सीतासरन शर्मा(MLA Dr. Sitasaran Sharma), जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल(District Panchayat President Kushal Patel), कृषि महाविद्यालय डॉ. पीसी मिश्रा(College of Agriculture, Dr. PC Mishra), एसडीएम आदित्य रिछारिया(SDM Aditya Richaria) मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषकों को फसल बीमा दाबा राशि वितरण के प्रमाण पत्र प्रदान किए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!