राज्यपाल से कमलनाथ सिंह की विस सदस्यता समाप्त करने की मांग

राज्यपाल से कमलनाथ सिंह की विस सदस्यता समाप्त करने की मांग

होशंगाबाद। विगत दिवस कमलनाथ सिंह (Kamalnath singh) द्वारा महिला नेत्री के विरुद्ध बोले गए ‘आइटम’ शब्द से प्रदेश में बवाल खड़ा हो गया है। विहिप की महिला इकाई दुर्गावाहिनी (Durga Vahini) ने भी कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका सत्यकीर्ति राने (Province co-convenor satyakirti rane) ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) को पत्र लिखकर कमलनाथ की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की। पत्र में उन्होंने लिखा कि जिस भाषा का उपयोग कमलनाथ ने किया है। एक जनप्रतिनिधि द्वारा जब एक राजनैतिक रूप से मजबूत महिला से ऐसे शब्द कहे जाते हैं तो प्रदेश में महिलाओं के प्रति असुरक्षा का वातावरण बना है। ऐसी बयानबाजी से मनचलों का उत्साहवर्धन करने का काम कमलनाथ ने किया है। मीडिया से बात करते हुए सत्यकीर्ति राने ने कहा कि इस घटना से देश मे प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। चुनाव,राजनीति व राजनैतिक बयानबाजी अलग बात है लेकिन महिलाओं से अभद्रता बर्दाश्त नही की जाएगी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!