महिलाओं ने मोर छठ विसर्जन किया
होशंगाबाद। सोमवार को महिलाओं ने मोर छठ मनाई। सभी महिलाओं ने सेठानीघाट सहित अन्य घाटों पर जाकर दुल्हा-दुल्हन की पकगडी की कलगी, पटली, मंडप का खंभे का विसर्जन किया। सुषमा गुप्ता ने बताया कि दुल्हा- दुल्हन की शादी के बाद यह नेक किया जाता है। हिंदु धर्म में यह मान्यता है। साथ ही यह पूजा ऋषि पंचमी के बाद की जाती है।