आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) अवश्य बनवाएं 5 लाख तक स्वास्थ्य सुविधाएं पाएं: संगीता सोलंकी

आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) अवश्य बनवाएं 5 लाख तक स्वास्थ्य सुविधाएं पाएं: संगीता सोलंकी

– ग्राम रायपुर और जासलपुर में लगाया गया जनता दरबार

– जनता दरबार में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

होशंगाबाद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी (Former Prime Minister Late Atal Bihari Vajpayee) का जन्मदिन सुशासन दिवस (Good Governance Day) के रूप में मनाया जा रहा है। आज ग्राम रायपुर और जासलपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दीप जलाकर फ़ोटो पर पुष्प अर्पित करके जनपद अध्यक्ष द्वारा ग्रामवासियों को पूर्व प्रधानमंत्री की उपलब्धियां बताई। इसके बाद जनता दरबार में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी गई और कुछ समस्याओं का निराकरण तुरंत कराया। जनपद अध्यक्ष सोलंकी (District President Solanki) द्वारा कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए सचिव, पटवारी एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दरबार मे ग्रामवासियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई जिसमें ग्रामवासियों को बताया कि ग्राम के सभी लोग आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाए 5 लाख तक कि स्वास्थ्य सुविधाएं पाए। जनपद अध्यक्ष ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नरेंद्र सिंह सोलंकी, जनपद डीईओ मिश्रा, पीसीओ पुरोहित, ग्राम रायपुर सरपंच अंगूरी कारेलाल चौरे, अंबिका राजपूत, सचिव सरिता चंद्रोल, सुरेंद्र सिंह, पटवारी देवेंद्र जाटव, विनोद निमोद, विक्रम खंडेलवाल, वैभव सिंह सोलंकी, रविकांत ठाकुर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!