स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज तो फहराया जाएगा, बच्चे शामिल नहीं होंगे
Independence day celebration

स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज तो फहराया जाएगा, बच्चे शामिल नहीं होंगे

होशंगाबाद। इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह (independence day celebration) कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार मनाया जाएगा। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर होगा जहां मुख्य अतिथि राष्ट्रध्वज फहराकर मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। जिन निकायों में वहां के निर्वाचित प्रधान/अध्यक्ष आदि नहीं हैं, वहां संस्था के प्रधान ध्वजारोहण करेंगे। स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। लेकिन, इन समारोह में बच्चों को शामिल नहीं कियाजाएगा। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में यह जानकारी दी गई।
कलेक्टर धनंजय सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में 15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय पूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर (Superintendent of Police Santosh Singh Gaur), जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम (District Panchayat CEO Manoj Sariam), अपर कलेक्टर जीपी माली ()Additional Collector GP Maliस हित सभी विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष / प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्र गान गाया जाएगा। जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष / प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्र गान गाया जाएगा। ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच/ प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्र गान गाया जाएगा। ऐसे जिला पंचायत/ जनपद पंचायत / ग्राम पंचायत जहां निर्वाचित अध्यक्ष प्रशासनिक समिति के प्रधान उपलब्ध नहीं होने की दशा में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।नगर निगम / नगर पालिका / नगर परिषद कार्यालय में महापौर / अध्यक्ष (जहां निर्वाचित महापौर और अध्यक्ष कार्यरत है) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। शेष नगरीय निकायों में आयुक्त / मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कार्यालय प्रमुख द्वारा प्रात: 8 बजे अपने विभाग के अधिकारी/कर्मचारी को एकत्र कर कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा इस अवसर पर राष्ट्र गान गाया जाएगा। समस्त शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्षों की भांति प्रात: 8 बजे या इसके पूर्व ध्वजारोहण व राष्ट्र गान का सामूहिक गान किया जाए। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर हैंड सेनेटाइजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी आदि का विशेष ध्यान रखा जायेगा। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को घर जाकर शाल, श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!