पचमढ़ी में कल दोपहर हुई 62 मिलीमीटर वर्षा

पचमढ़ी में कल दोपहर हुई 62 मिलीमीटर वर्षा

होशंगाबाद/पचमढ़ी। बीते चौबीस घंटे में पचमढ़ी में रिकार्ड वर्षा दर्ज की गई। एक दिन में पचमढ़ी में 62 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पिपरिया में भी 7 मिमी वर्षा हुई। शेष जिले में मौसम शुष्क रहा और चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया।

पिछले 24 घंटे में 8.6 मिमी वर्षा दर्ज
जिले में पिछले 24 घंटे में 8.6 मिमी वर्षा दर्ज गई है। जिले में अभी तक अर्थात 1 जून से 1 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे तक 1036.5 मिमी औसत वर्षा हुई है जबकि इसी अवधि में गत वर्ष 1355.7 मिमी वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 1 अक्टूबर तक होशंगाबाद में 1003.8, सिवनीमालवा में 973.0, इटारसी में 823.6, बाबई में 632, सोहागपुर में 1105.8, पिपरिया में 1162.6, बनखेड़ी में 960.8, डोलरिया में 960.0 एवं पचमढ़ी में 1707 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है । जिले के सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मि.मी. है। नर्मदा नदी के सेठानी घाट का एलार्म स्तर 964 फीट है और खतरे का जल स्तर 967 फीट है। आज सुबह 8 बजे की स्थिति में सेठानी घाट का जल स्तर 936.90 फीट, तवा जलाशय का अधिकतम जल स्तर 1166 फीट है जबकि सुबह 8 बजे की स्थिति में जलस्तर 1166.10 फीट, बरगी जलाशय का अधिकतम जल स्तर 422.76 मीटर है आज सुबह की स्थिति में जलस्तर 422.76 मीटर है तथा बारना जलाशय को अधिकतम जलस्तर 348.55 मीटर है सुबह 8 बजे की स्थिति में जल स्तर 348.05 मीटर है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!