संस्कार भारती की जिला कार्यकारिणी गठित

संस्कार भारती की जिला कार्यकारिणी गठित

होशंगाबाद। रंगमंच ललित कला, संगीत एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की नर्मदापुरम जिले की कार्यकारिणी की घोषणा दिनेश चंद्र दुबे (प्रान्त महामंत्री) एवं मोतीलाल कुशवाह (प्रांत सह महामंत्री मध्यभारत प्रान्त) ने की।
कार्यकारणी में विजय चौकसे को जिला कार्यकारी अध्यक्ष, अखिलेश खंडेलवाल महामंत्री, संतोष व्यास कोषाध्यक्ष, गणेश सिंह सोलंकी सह-कोषाध्यक्ष, आठ विधाओं के अंतर्गत रत्नेश साहू नाट्य विधा प्रमुख, नमन तिवारी संगीत प्रमुख, सुयश मिश्रा दृश्य-श्रव्य प्रमुख, शुभम लोककला प्रमुख, हर्ष तिवारी चित्रकला प्रमुख, राजेन्द्र पुरोहित पुरातत्व प्रमुख, बीके पटेल साहित्य प्रमुख बनाए गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रांतीय पदाधिकारियों ने बधाई दी।
साहित्य कला आदि क्षेत्रों में भारतीय संस्कृति के मान-मूल्यों की प्रतिष्ठा के लिए विगत 40 वर्षों से सक्रिय संस्कार भारती का उद्देश्य पाश्चात्य अपसंस्कृति के आक्रमण को रोकना और भारतीय संस्कृति का संरक्षण संवर्धन करना है। संस्था अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक साहित्यिक संदर्भों में उथान हेतु सक्रिय है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!