मछली पालन की उन्नत तकनीकों से रूबरू हुए मछुआरे
Fisheries Department Hoshangabad

मछली पालन की उन्नत तकनीकों से रूबरू हुए मछुआरे

होशंगाबाद। जिले के मछुआरों को मछली पालन (Fisheries) की उन्नत तकनीकों से अवगत कराने और उन्हें प्रगतिशील मत्स्यपालकों द्वारा अपनाई जा रही विधि के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की पहल पर जिले के मछुआरों को प्रगतिशील एवं प्रशिक्षित मत्स्यपालकों के फिश फॉर्म का भ्रमण कराया जा रहा है, ताकि वें इन नवीन तकनीकों को आत्मसात कर ज्यादा से ज्यादा मछली उत्पादन प्राप्त कर सकें।
शुक्रवार को मत्स्य विभाग होशंगाबाद (Fisheries Department Hoshangabad) के अमले ने ग्राम रामपुर के 5 मछुआरों के समूह को नीलक्रांति योजना से लाभान्वित उन्नतशील मत्स्य कृषक अतुल सिंह चंदेल के ग्राम गुर्रा स्थित आद्या फिश फार्म का भ्रमण कराया, यहां मछुआरों को कल्चर फिश पैंगेशियस के पालन की तकनीकों के बारे सहायक मत्स्य अधिकारी एमआर काले ने विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें घुमउआ जाल (कास्ट नेट) से कम समय में ज्यादा मछ्ली पकडऩे की तकनीक का भी प्रदर्शन कर बताया।
भ्रमण के दौरान मत्स्य निरीक्षक प्रियांशी सोनी (Fisheries Inspector Priyanshi Soni) ने भी मछुआरों को मछलियों के रखरखाव, परिवहन में आने वाली समस्याओं के समाधान और मछलियों के परिरक्षण के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों के विषय में जानकारी दी। भ्रमण से विक्की कहार, अजय कहार, दुर्गेश कहार, मुकेश कहार एवं अरमान लाभान्वित हुए। इन मछुआरों ने बताया कि फिश फॉर्म के भ्रमण का यह अभियान एक सराहनीय कदम है, इससे मछुआरों को निश्चित ही फायदा होगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!