---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

गर्म हवाएं बना रही मौसम गर्म, सूरज की तपन ने भी बढ़ाई बैचेनी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश में मौसम बदल रहा है। मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म हवाओं ने मौसम गर्म बना दिया है तो कहीं बादल और बरसात का मौसम है। कल 16 मार्च से मौसम वैज्ञानिकों ने नए पश्चिमी वेदर डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की संभावना जताई है। इन दिनों गर्म हवाओं और सूरज की तपन ने बैचेनी बढ़ाकर रखी है।

यह वेदर डिस्टरबेंस मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम को प्रभावित करेगा। कुछ जिलों में लू के आसार बनेंगे, तो कुछ जिलों में बादल छाएंगे, और बरसात होगी। बादल और बरसात वाले जिले चंबल और ग्वालियर संभाग के होंगे। इंदौर और उज्जैन आदि कुछ जिलों में गर्म हवाएं लू का अहसास कराएंगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, नीमच, बड़वानी और झाबुआ जिलों का मौसम बदल सकता है।

मध्य प्रदेश में जल्द ही चिलचिलाती गर्मी का असर देखने मिलेगा। जिन जिलों में तापमान बढऩे की संभावना है, उनमें ग्वालियर, चंबल, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर और इंदौर उज्जैन संभाग शामिल है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार गर्म हवाओं से मौसम गर्म हो रहा है। अलग-अलग जिलों में लगातार बढ़ती गर्मी से अब आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। फिलहाल नर्मदापुरम जिले में मौसम 36 डिग्री के आसपास है लेकिन जल्द ही यह बढ़ सकता है। मार्च महीने का मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.