इटारसी। मेला ग्राउंड सूरज गंज में 29 मई, शुक्रवार को एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इटारसी कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के सहयोग से आयोजित होने वाला यह साहित्यिक कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा।
इस काव्य निशा में देश के विभिन्न अंचलों से ख्यातिप्राप्त रचनाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आमंत्रित कवियों में भोपाल के सुप्रसिद्ध गीतकार धर्मेंद्र सोलंकी, बालाघाट के हास्य-व्यंग्य कवि दिनेश देहाती, नागपुर की गीत-गजलकार सरिता सरोज, समस्तीपुर (बिहार) के वीर रस के कवि विजय बारूद, टिमरनी के हास्य कवि मुकेश शांडिल्य एवं करेली के हास्य-व्यंग्य कवि सुनील तन्हा शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात हास्य-व्यंग्य कवि ब्रजकिशोर पटेल करेंगे।










