---Advertisement---

90 साल के बुजुर्ग से लूट करने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार, माल व बाइक जब्त

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। थाना देहात पुलिस ने शांति नगर में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग के घर में घुसकर मारपीट और लूट करने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसकी कुल कीमत करीब 1.36 लाख रुपये है।

क्या थी घटना?

10 जून 2026 को शांति नगर निवासी नरेंद्र कुमार गोयल (90 वर्ष) के सूने घर में दोपहर करीब 2:30 बजे तीन-चार नकाबपोश बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की, उनका गला दबाया और गमछे से हाथ-पैर बांधकर बाथरूम के पास फेंक दिया। आरोपी बुजुर्ग की उंगली से सोने की अंगूठी, चांदी का कड़ा, अलमारी-पेटी के ताले तोड़कर नकदी/सामान और एक कीपैड मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसमें एक नाबालिग आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

जंगल में दबिश देकर दबोचे गए आरोपी

पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बोरकुंडा के जंगलों में दबिश दी। पुलिस ने वहां फरारी काट रहे मुख्य आरोपी शेख फईम उर्फ सोनू झुमका (27 वर्ष) और मोहित कुमार साहू उर्फ बेटी (22 वर्ष) (दोनों निवासी सिवनी मालवा) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों (आफताब खान, प्रद्युम्न प्रजापति, साहिल शाह व अन्य) के साथ मिलकर दो मोटर साइकिलों से आकर इस वारदात को अंजाम देना कबूल किया।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पकड़े गए मुख्य आरोपी शातिर अपराधी हैं। आरोपी शेख फईम के खिलाफ थाना सिवनी मालवा में लड़ाई-झगड़े के 8 मामले और मोहित कुमार साहू के खिलाफ चोरी व अवैध हथियार के 3 मामले पहले से दर्ज हैं।

इस अंधे कत्ल/लूट के खुलासे में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक उषा मरावी, उपनिरीक्षक अरविंद बेले, प्रधान आरक्षक प्रदीप चौधरी, प्रकाश परते, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत और सुनील साहू की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश कर रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.