---Advertisement---

आयुध निर्माणी इटारसी में 8 अक्टूबर को होगा हास्य कवि सम्मेलन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी । नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आयुध निर्माणी के टाइप थ्री के दुर्गा मंदिर मैदान में 8 अक्टूबर मंगलवार को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक कवि पवन प्रबल ने बताया कि 8 अक्टूबर मंगलवार को आयुध निर्माणी इटारसी के टाइप थ्री के दुर्गा मन्दिर मैदान में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया है।

इस कवि सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय आलसी कवि राजेंद्र मालवीय हास्य व्यंग्य इटारसी, गौरीशंकर धाकड़ वीररस बरेली, कैलाश सोनी सार्थक हास्य व्यंग्य उज्जैन, विनोद अनजान अमरवाड़ा गीतकार, जसबेन्द्र बुंदेला गीत गजलकार इंदौर, गीतकार स्वाति पंखुरी इंदौर ने आयोजन में आने की अनुमति दे दी है। उन्होंने सभी नागरिकों से एवं साहित्यकारों से इस आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!