जिला स्तरीय खो-खो ट्रायल में सौ खिलाड़ी शामिल हुए

जिला स्तरीय खो-खो ट्रायल में सौ खिलाड़ी शामिल हुए

इटारसी। जिला खो-खो संघ (District Kho-Kho Union) होशंगाबाद के तत्वावधान में जिला स्तरीय खो-खो सीनियर पुरूष एवं महिला वर्ग चयन ट्रायल शासकीय आरएनए उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया में आज रविवार को हुई।
जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा (District Vice President Arvind Sharma) ने बताया कि ट्रायल में होशंगाबाद, इटारसी, बाबई, सिवनी मालवा, सोहागपुर, बनखेड़ी पिपरिया के लगभग 100 खिलाडिय़ों ने ट्रायल में भाग लिया। चयनित खिलाड़ी 54 वी सीनियर डिस्टिक खो-खो चैंपियनशिप (महिला/ पुरुष) में शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता 21 से 23 मार्च तक जबलपुर में होगी। आयोजन में अध्यक्ष जिला खो-खो संघ होशंगाबाद बसारत खान, उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, सचिव अश्वनी मालवीय, कार्यकारी अध्यक्ष भीमजी, कोषाध्यक्ष रवि हरदुआ, सह सचिव उमेश बरैया, कलीराम अहिरवार ब्लॉक सेल प्रभारी बनखेड़ी, प्रीतम सिंह पुरविया खेल समन्वयक, शिवा रैकवार, हिमांशु त्रिवेदी, फरहीन खान, फरह्द खान, पिंकी कंथारिया, कपिल मेहरा, देवी प्रसाद यादव, प्रभात पटेल, आकाश मेहरा, शशि उइके, लक्ष्य विश्वकर्मा एवं अन्य सीनियर खिलाडिय़ों की उपस्थिति मैदान में रही।

TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!