---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

सैंकड़ों भक्तों ने चढ़ाई बूढ़ी माता को 108 फुट की चुनरी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। हिंदू कैलेंडर के प्रथम माह चैत्र में आने वाली चैत्र नवरात्र के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी द्वारा विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन सोमवार को किया गया।

चुनरी यात्रा में कांग्रेस के पूर्व गृह उप मंत्री विजय दुबे काकू भाई, महिला कांग्रेस कमेटी से माधवी मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीलम गांधी, रवि किशोर जायसवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, जितेंद्र ओझा, गोल्डी बैस, गौरव चौधरी, प्रतीक मालवीय, अजय टप्पू मिश्रा, सेवादल से अवध पांडेय, शम्मी जायसवाल, अर्जुन भोला सहित अनेक कांग्रेसी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यात्रा पहली लाईन स्थित श्री राम-जानकी मंदिर से प्रारंभ हुई, जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कई सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पूजा अर्चना, हनुमान चालीसा कर चुनरी यात्रा का श्रीगणेश किया। डीजे की धुन और खुले वाहन पर माता का दरबार सजाया गया था। यात्रा सराफा बाजार, फल बाजार, सूरजगंज के रास्ते श्री बूढ़ी माता मंदिर पहुंची। यहां माता जी को साड़ी सुहाग वस्तु अर्पित कर साबूदाना खिचड़ी का भोग लगा कर आरती कर यात्रा को विश्राम दिया गया।

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने बताया कि 108 फीट चुनरी यात्रा श्री राम-जानकी मंदिर पहली लाईन से प्रारंभ की गई है। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री बूढ़ी माता मंदिर मालवीय गंज पहुंचने पर मां जगदम्बा की आरती उपरांत यात्रा ने विश्राम लिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.