---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

बैडमिंटन के रैकेट और मुक्कों से मारकर पति ने की पत्नी की हत्या

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। नर्मदापुरम जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बैडमिंटन के बेट, थप्पड़ और मुक्कों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जब महिला की मौत हो गयी तो वह उसका सिर अपनी गोद में रखकर रोया भी। दोनों ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही पे्रम विवाह किया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला माखननगर की है जहां ग्राम बरुआढाना सोहागपुर निवासी अमरलाल पारधी अपनी पत्नी के साथ कब्रिस्तान के पास झोपड़ी बनाकर रह रहा था। 28-29 जनवरी की रात पति-पत्नी और समाज के कुछ लोगों ने पार्टी की। पति ने शराब भी पी ली और पार्टी खत्म होने के बाद नशे में पति ने पत्नी के चरित्र पर शंका की। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

पति ने महिला के पेट, सिर पर मारा। थप्पड़, मुक्के और बैडमिंटन रैकेट मारे जिससे महिला बेहोश हो गई। फिर आरोपी ने पत्नी कोरोते हुए उसे उठाने की कोशिश की। जब वो नहीं उठी, तो रात 1.30 बजे उसे अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि महिला के सिर में बायें साइड और लिवर में अंदरूनी चोट मिली। यही मौत की वजह बनी।

एसडीओपी मदन सिंह समर के अनुसार आरोपी अमरलाल पारधी बरूआढाना सोहागपुर का मूल निवासी है, जो वर्तमान में माखननगर में झुग्गी बनाकर रह रहा था। उसने डेढ़ वर्ष पूर्व ही महिला से प्रेम विवाह किया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर संदेह था कि वह उसे धोखा दे रही है, इसलिए उसने उससे मारपीट की थी। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.