इटारसी। तीन दशक के अंतराल में भारत की राजधानी दिल्ली में भाजपा की सरकार चुनी गई। सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के झुग्गी वासियों को शामिल कर पार्टी ने सबका साथ सबका विकास का नारा सार्थक किया है।
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल ने शीर्ष नेतृत्व और दिल्ली प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इसे अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का अंत्योदय का मार्ग इन्हीं झुग्गियों में दिखाई देता है। भाजपा सरकार इनके उत्थान के लिए निरंतर कृतसंकल्पित है।
ज्ञातव्य है कि दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण में दिल्ली के झुग्गी बस्तियों के निवासियों को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने केजरीवाल के झूठे प्रपंच को तोड़कर विकास करने वाली पार्टी भाजपा को चुना है। आने वाले समय में सरकार की योजनाओं से वो लाभान्वित होंगे। समस्या मुक्त सुविधा युक्त बस्तियों का मार्ग प्रशस्त होगा।