---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

जनता के कल्याण के लिये 24 घंटे काम करता रहूंगा : दर्शन सिंह

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में आयोजित पत्रकार मिलन समारोह में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मीडिया के जरिए जनता को आश्वस्त किया कि वे नेता नहीं बल्कि सेवक बनकर जनकल्याण के लिए चौबीस घंटे काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कहने में नहीं करने में भरोसा करते हैं और उनकी कार्यप्रणाली में आगे आने वाले दिनों में इस संसदीय क्षेत्र के नागरिक इसी बात को देखेंगे। वे जैसे हैं, वैसे ही सहज-सरल रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता के हैं, जनता के लिए काम करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन नर्मदापुरम पत्रकार संघ ने किया था। मंच पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी के साथ नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष योगन्द्र सिंह राजपूत, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक महाला उपस्थित रहे। मंच पर आसीन सांसद दर्शन सिंह चौधरी सहित सभी अतिथियों का पत्रकारों ने स्वागत किया। पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने स्वागत भाषण दिया। सांसद के जन्म से लेकर सांसद बनने तक कि सभी बातें स्वागत भाषण में कहीं।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि जनप्रतिनिधि जब गलत काम करते हैं, आप ही उन्हें पत्रकारिता में माध्यम से हमें सही दिशा दिखाते हैं। सांसद दर्शन सिंह के विषय में उन्होंने कहा कि सांसद ऐसे हैं कि वह काम के प्रति बहुत ईमानदार हैं। उनके सहयोग से हम शहर में विकास तेजी से करेंगे। सांसद का इटारसी में विकास का अच्छा योगदान रहेगा। नपाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी पत्रकारों का हम सहयोग मिलता है। आप सभी से अनुरोध है कि सांसद को भी अपना सहयोग दें ताकि इटारसी में बेहतर विकास हो सके।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि पूरा सहयोग चुनाव में जनता ने किया है, उतना ही सहयोग पत्रकारों ने किया है। उन्होंने कहा कि सेवाभाव से में काम कर रहा हूं, आगे भी इसी भाव में काम आपके बीच में करता रहूंगा। सभी पत्रकारों को में भाई समझता हूं, उसी भाव से मैं काम करता रहूंगा। शपथ ग्रहण से पहले से ही मैं होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के विकास के लिये लग गया हूं। केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर क्षेत्र में विकास करने और जो भी समस्या क्षेत्र में है उनको पूरा करने के लिये मंत्रियों से चर्चा कर चुका हूं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा के क्षेत्र में हम काम करेंगे। जितनी भी समस्या है उन्हें दूर करने का काम हम आप अभी पत्रकारों के सहयोग से करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता के कल्याण के लिये 24 घंटे काम करता रहूंगा। किसी के सम्मान को ठेस नहीं लगने देंगे। इन अवसर पत्रकार शिव भारद्वाज, देवेंद्र सोनी, अनिल मिहानी, मंजू ठाकुर, कन्हैया गोस्वामी, राजेश दुबे, रोहित नागे, राहुल शरण, मंगेश यादव, राजकुमार बाबरिया, इन्द्रपाल सिंह, मदन शर्मा, खेमराज परिहार, गिरीश पटेल, अरविंद शर्मा, ओम पटेल, पुनीत दुबे, बलराम मिश्रा, पुनीत मालवीय, कुशल नवथले के साथ अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.