---Advertisement---

कांग्रेस को गांव एवं बूथ स्तर तक मजबूत करूंगा : गुड्डन पांडे

By
On:
Follow Us

इटारसी। हाल ही में नर्मदापुरम जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुन: बनाए गए शिवाकांत गुड्डन पांडे का सेमरी हरचंद में ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। यह सम्मान समारोह नगर कांग्रेस ने आयोजित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गुड्डन पांडे ने कहा कि कांग्रेस को गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाकर मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, कांग्रेस कहीं कमजोर नहीं है, बस हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए उनकी भूमिका की सराहना की। श्री पांडे ने कहा कि दशकों तक सरकार में न होने के बावजूद, हर गांव में कांग्रेस का मजबूत कार्यकर्ता मौजूद है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

अपने संबोधन के बाद, जिलाध्यक्ष ने व्यक्तिगत रूप से कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह आश्वासन भी दिया कि उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है, और वह हर कांग्रेस कार्यकर्ता की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। समारोह में कांग्रेस नेता कृष्णकांत पटेल (बिट्टी पटेल) ने मुख्य रूप से श्री पांडे का स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री पांडे ग्राम बम्होरी और मुंडापार में मां नर्मदा की पुराण कथा में भी शामिल हुए।

इस अवसर पर धर्मेंद्र पटेल, हाकम सिंह पटेल, दौलतराम पटेल, आलोक जायसवाल, अभिलाष चंदेल, अखिलेश दीवान, प्रशांत जायसवाल, राजेंद्र मुराडिया, राजेंद्र मेहर, देवेंद्र ओमकारी, प्रेमनारायण अमृत बिंदु डेरिया, अरुण तिवारी, वीरेंद्र अग्रवाल, अनिल रैकवार कुशवाह, इशाक खान, मदन सिंह चौहान, बरेबीर पटेल, माखन सिंह परिहार, छोटेलाल कब्बल, शाहरुख खान, इमरान खान, रामनाथ पटेल, राजेश पटेल, छगन पटेल, रमन शुक्ला, हकीम खान, राजू खण्डेलवाल, राज दुबे और नगर के अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.