---Advertisement---

अगर बादल न बने बाधा तो….ऐसे गायब हो जाएगी अपनी ही छाया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • मप्र के 14 जिलों के नगरों में कर्करेखा पर गायब होगी छाया
  • साल 2025 का सबसे लंबा दिन कल 21 जून को रहेगा
  • समर सोलिस्टस की खगोलीय घटना कल 21 जून को

इटारसी। मध्यप्रदेश के रतलाम, उज्जैन, आगरमालवा, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, उमरिया और शहडोल में कर्क रेखा पर स्थित स्थानों पर कल मध्यान्ह लोग अपनी छाया गायब होते देखेंगे। 21 जून योग दिवस पर सूर्य का कर्क रेखा के साथ मानसूनी योग बन रहा है।

21 जून को सूर्य अपनी उत्तर यात्रा के अंतिम पड़ाव कर्क रेखा पर पहुंचने जा रहा है। सुबह सबेरे जब आप योग दिवस पर योग कर चुके होंगे तब प्रात: 8 बजकर 12 मिनट पर सूर्य ठीक कर्क रेखा के ऊपर होगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इस खगोलीय घटना को समर सोल्स्टिस कहा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सूर्य का कर्क रेखा के साथ योग होगा। मध्यप्रदेश में मानसून के आ जाने से इसे मानसूनी योग कह सकते हैं। सारिका ने जानकारी दी कि कर्क रेखा पृथ्वी के 16 देशों, भारत के 8 राज्यों तथा मध्यप्रदेश के 14 जिलों से होकर निकलती है।

21 जून को सूर्य, कर्क रेखा पर स्थित नगरों में वहां के निवासियों के ठीक सिर के ऊपर होगा इस कारण यहां जीरो शैडो डे की स्थिति होगी। उन स्थानों पर दोपहर में बादल न होने की स्थिति में किसी भी खंबे या टॉवर की छाया उसके आधार के नीचे बनेगी। इससे छाया कुछ पल के लिये दिखाई नहीं देगी। सारिका ने बताया कि इस खगोलीय घटना के कारण पृथ्वी के उत्तरी गोलाद्र्ध के नगरों में दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी अवधि की होगी।

कल आपके शहर में भी दिन की अवधि साल की सबसे अधिक होगी। हालांकि मानसून आ जाने से सूर्य दर्शन कुछ शहरों में ठीक से नहीं हो पायेगा। सूर्य कर्क रेखा पर पहुंचकर यह अपनी वापसी दक्षिणयात्रा आरंभ करेगा जिसे दक्षिणायन होना कहा जाता है। तो तैयार हो जाईये सबसे लंबे अवधि के दिन में कुछ अच्छा करने के लिये।

कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्य

गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम।

कर्क रेखा पर स्थित मध्यप्रदेश के जिले

रतलाम, उज्जैन, आगरमालवा, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, उमरिया और शहडोल

21 जून को दिन की अवधि

नगर सूर्योदय सूर्यास्त दिन की अवधि

सिंगरौली 5:12 6:50 13:38:04

अनूपपुर 5:18 6:51 13:33:22

शहडोल 5:19 6:53 13:34:12

कटनी 5:21 6:58 13:36:29

दमोह 5:23 7:02 13:38:56

उमरिया 5:25 6:59 13:33:53

जबलपुर 5:25 6:58 13:33:40

नरसिंहपुर 5:28 7:01 13:32:42

छिंदवाडा 5:31 7:00 13:28:58

विदिशा 5:33 7:08 13:35:09

रायसेन 5:33 7:07 13:34:20

नर्मदापुरम 5:34 7:06 13:31:53

भोपाल 5:35 7:09 13:34:01

बैतूल 5:35 7:04 13:28:22

हरदा 5:38 7:08 13:30:08

आगरमालवा 5:39 7:15 13:35:59

उज्जैन 5:41 7:15 13:33:42

देवास 5:41 7:13 13:31:10

इंदौर 5:42 7:14 13:31:44

बुरहानपुर 5:43 7:09 13:25:52

रतलाम 5:44 7:18 13:34:20

नीमच 5:44 7:22 13:38:21

धार 5:44 7:16 13:31:13

राजगढ़ 5:46 7:17 13:31:35

झाबुआ 5:47 7:19 13:31:57

बडवानी 5:47 7:16 13:28:52

खरगौन 5:47 7:13 13:26:35

अलीराजपुर 5:49 7:19 13:30:02

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.