---Advertisement---

दो दिन में बिजली व्यवस्था में सुधार न आने पर होगा चक्काजाम

By
—
On:
Follow Us

– बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव करके किसानों ने दी चेतावनी

इटारसी। आज की बिजली समस्या को लेकर एक दर्जन गांव के किसानों ने बिजली कार्यलय पीपल मोहल्ले का घेराव करते हुये जमकर नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों में बिजली की समस्या समाधान नहीं होता है तो किसानों द्वारा सोमवार को बिजली कार्यालय पीपल मोहल्ले में चक्काजाम किया जायेगा।

बिजली संकट को झेल रहे किसानों ने आज सब्र की सीमा खत्म होने पर किसान परिवार कल्याण संगठन द्वारा संचालित क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के बैनर तले इटारसी डिवीजन के बिजली कार्यालय का घेराव किया। किसानों की मांग है कि बिजली विभाग ने जो 10 घंटे बिजली प्रदाय करने का समय दिया है, परंतु कभी तकनीकि खराबी, कभी कहीं फाल्ट आ जाने के कारण एवं कई अन्य कारणों से विद्युत प्रवाह अवरूद्ध होने की दशा में अवरूद्ध हुये समय को आगे बढ़ाकर बिजली अपूर्ति को पूरे 10 घंटे सुनिश्चित किया जाये। जहां रात्रिकालीन शिफ्ट हो कम से कम वहां कंपनी का एक लाइनमेन की ड्यूटी होना चाहिये और उसका मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया जाये जिससे आने वाले फाल्ट एवं अन्य समस्याओं का निदान तुरंत हो सके।

अक्सर रात में फाल्ट होने पर बिजली फाल्ट दिन में सुधारा जाता है जिससे कि किसान की वह रात वाली शिफ्ट का नुकसान हो जाता है, जिसकी भरपाई आप नहीं करते। सभी सब स्टेशन पर एक स्थाई कांटेक्ट नम्बर होना चाहिये जिससे कि किसान को बिजली संबंधी जानकारी मिल सके। अभी किसान इंतजार में खेत में बैठा रहता है, उसे पता नहीं चलता क्या हुआ है। रात्रि वाली शिफ्ट के दौरान दिन में एक बार लाइन टेस्ट कर के देख ली जाये जिससे फाल्ट होने की दशा में समय पर सुधार सकें और रात की शिफ्ट खाली ना जाये।

बारिश की कमी से सूख रही धान

धान उत्पादन के क्षेत्र में नर्मदापुरम का रकबा बढ़ रहा है। बंपर पैदावार और धान के लिए अनुकूल माहौल होने से यहां किसानों ने धान की खेती की तरफ कदम बढ़ाया है, लेकिन इस साल मानसून की बेरुखी नेे धान उत्पादक किसानों को मायूस कर दिया है। किसी तरह से बिजली आधारित मोटर पंप से सिंचाई कर फसल बचाने की उनकी मंशा पर बिजली विभाग पानी फेर रहा है। इस बार मानसूनी वर्षा की कमी के कारण धान के खेत सूखने लगे हैं। बिजली भी पर्याप्त नहीं, मिल रही है, ऐसे में न सिर्फ धान सूख रही, खेतों में भी दरारें दिखाई देने लगी हैं। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि क्षेत्र में इस बार 1718 और पूसा दो उन्नत किस्म की धान किसानों ने लगाई है। इसके लिए बिहार-उप्र के मजदूर बुलाकर रोपे कराए जाते हैं। इस बार बारिश न होने के कारण खेतों में दरारें पडऩे लगी हैं। अब धान के पौधे तेज धूप और पानी कम होने के कारण सूखने लगे हैं। किसानों के पास बिजली आधारित पंप और ट्यूबवेल का सहारा भी बिजली विभाग छीन रहा है। 10 घंटे की घोषणा की जगह मात्र 5-6 घंटे ही बिजली मिल रही है, ऐसे में लागत भी निकलना मुश्किल हो जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में व्यवस्था में सुधार नहीं आती है तो इटारसी स्थित बिजली विभाग के दफ्तर के सामने चक्काजाम किया जाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.