---Advertisement---

यदि नर्मदापुरम जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें यह खबर

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। यदि आप नर्मदापुरम की दोपहिया या चार पहिया वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो सावधान! एमजीएम स्कूल के सामने और द पार्क होटल के सामने आपको दर्जनों गड्ढों का सामना करना पड़ेगा और हो सकता है कि आप दुर्घटना के शिकार भी हो जाएं। दरअसल, यहां बनने वाले आरओबी के साइड से जो एप्रोच रोड बनायी जाना थी, रेलवे के अधिकारियों ने उसे नहीं बनवाया और केवल काली गिट्टी डालकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। नतीजा यह हुआ कि यहां हर रोज गड्ढों में दुपहिया वाहन, छोटे स्कूली वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं और बच्चों को भी चोट लग रही हैं। बावजूद इसके रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम-इटारसी पहुंच मार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज के साइड से जो एप्रोच रोड है, वहां रोड पूरी तरह से नेस्तनाबूद हो गयी है और केवल गड्ढों में बारिश के भरे पानी से वाहनों को निकालना पड़ रहा है। एमज्ीएम स्कूल के सामने और द पार्क के सामने हालात बहुत खराब है जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि यहां रोड क्रास करके पवारखेड़ा से जुझारपुर के लिए बायपास रेलमार्ग बनाया जा रहा है, इस मार्ग की क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है और वाहनों को निकलने के लिए एप्रोच रोड बननी थी, जो रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं बनवायी। इस जगह से आए दिन लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।

केवल रस्म अदायगी

बारिश के शुरुआती दिनों में ही यह रोड खराब हो गयी थी। उस वक्त भी सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी के ध्यान में मामला आने पर रेलवे के अधिकारियों से बातचीत करके काम कराने को कहा था। रेलवे के अधिकारियों ने वहां केवल रस्म अदायगी की थी। कुछ जगह थोड़ी काली गिट्टी डाल दी थी जो बारिश में बह गयी। गिट्टी बह जाने से अब बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसकी वजह से वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है।

इनका कहना है…

मेरी एडीआरएम से बातचीत हुई है, उन्होंने आश्वस्त किया है कि कल ही इस रोड में सुधार के लिए कार्य किया जाएगा। स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।
राजा तिवारी, सदस्य जेडआरयूसीसी
मुझे भी सूचना मिल गई है, कल ही काम प्रारंभ करा दिया जाएगा। बस एक माह में ओवरब्रिज भी प्रारंभ हो जाएगा। ठेकेदार को 15 सितंबर तक ब्रिज कंपलीट करने का नोटिस दिया है।
मतीन खान, इंजीनियर रेलवे

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.