---Advertisement---

इस ग्रहण को देखने से चूके तो अगला ग्रहण भारत में 2027 में

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। मंगलवार 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण (solar eclipse) की घटना होने जा रही है। भारत (india) में यह आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में शाम को दिखने जा रहा है। पांच दिवसीय दीपावली पर्व (diwali festival) के बीच पडऩे जा रहे इस ग्रहण की खगोलीय जानकारी (astronomical information) नेशनल अवार्ड (national award) प्राप्त प्रसारक सारिका घारू ने दी।
सारिका ने बताया कि सूर्य और पृथ्वी (earth) के बीच एक रेखा में चन्द्रमा (moon) के आ जाने से पृथ्वी के कुछ भू भाग से सूर्य पूरे गोले के रूप में नहीं दिखेगा बल्कि इसका कुछ भाग कटा हुआ सा महसूस होगा। भारत के अलग-अलग राज्यों से लगभग 4 बजे के बाद आरंभ होता हुआ सूर्य के अस्त होने तक दिखता रहेगा।
यह ग्रहण इसलिये महत्वपूर्ण हो जाता है कि इसके बाद भारत में सूर्यग्रहण देखने के लिये 2 अगस्त 2027 का इंतजार करना होगा। उस समय भी मानसून के कारण दिखने की संभावना कम ही रहेगी। इसलिये अवकाश के समय दिखने जा रही इस खगोलीय घटना को पालक अपने बच्चों को दिखाकर इसके वैज्ञानिक तथ्यों से अवगत करा सकते हैं। सूर्यग्रहण को सुरक्षित सोलर व्यूअर (solar viewer) की मदद से ही देखा जाना चाहिये। एक अन्य जानकारी में सारिका ने बताया कि सूर्यग्रहण के दो सप्ताह बाद या पहले हमेशा चंद्रग्रहण होता ही है। यह कोई पहली बार होने वाली घटना नहीं है। इसलिये इसके दुष्प्रभावों की बातें ठीक नहीं है। सारिका के अनुसार खगोल विज्ञान के प्रकाश से युवा पीढ़ी को प्रकाशित करने इस दीपावली ने दिया है यह खास अवसर।

आगामी सूर्यग्रहण

  • 25 अक्टूबर 2022 आंशिक सूर्यग्रहण, भारत में आंशिक दिखेगा
  • 20 अप्रैल 2023 पूर्ण सूर्यग्रहण
  • 14 अक्टूबर 2023 वलयाकार सूर्यग्रहण
  • 08 अप्रैल 2024 पूर्ण सूर्यग्रहण
  • 02 अक्टूबर 2024 वलयाकार सूर्य ग्रहण
  • 29 मार्च 2025 आंशिक सूर्य ग्रहण
  • 21 सितम्बर 2025 आंशिक सूर्य ग्रहण
  • 17 फरवरी 2026 वलयाकार सूर्य ग्रहण
  • 12 अगस्त 2026 पूर्ण सूर्य ग्रहण
  • 06 फरवरी 2027 वलयाकार सूर्य ग्रहण
  • 02 अगस्त 2027 पूर्ण सूर्य ग्रहण यह भारत में आंशिक ग्रहण के रूप में दिखेगा

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.