---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

आरोपी के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल जब्त

By
On:
Follow Us

इटारसी। सिटी पुलिस ने जयप्रकाश नगर पुरानी इटारसी में एक एक बदमाश से पिस्टल जब्त की है। यह पिस्टल वह अपनी कमर में छुपाकर घूमते रहा था। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी इटारसी से निर्देश प्राप्त कर तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त बताये गए हुलिए के व्यक्ति को जयप्रकाश नगर पुरानी इटारसी से अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखी 32 बोर की मेड इन यूएसए की एक पिस्टल कीमती करीब 50,000 रुपए जब्त की।

चुनाव आचार संहिता का अक्षरश: पालन कराने व आगामी लोकसभा चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी महेन्द्र सिंह चौहान द्वारा थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अपराध की रोकथाम व बदमाशों की धरपकड़ हेतु लगाया था। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुन्देला ने टीम को विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर भेजा जहां एक व्यक्ति जयप्रकाश नगर पुरानी इटारसी में एक पिस्टल अपनी कमर में छुपाकर घुमते हुए देखा गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना इटारसी में धारा 25 आयुध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी अश्वनी पिता रामअवध तिवारी 40 वर्ष, निवासी जयप्रकाश नगर पुरानी इटारसी से पिस्टल जब्त करने में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, सहायक उपनिरीक्षक संजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक प्रदीप चौधरी, आरक्षक हरीश डिगरसे, राजेश पवार, जयप्रकाश पाठे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.