---Advertisement---

दो लाख रुपए कीमत की अवैध शराब और सामग्री जब्त

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। आबकारी विभाग की टीम ने पिपरिया के कुचबंदिया मोहल्ला, अंबेडकर वार्ड और राईखेड़ी रोड पर पुलिस के साथ संयुक्त दबिश देकर लगभग ₹200000 कीमत की अवैध शराब महुआ लहान और अन्य सामग्री जप्त की है।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज 12 मई को पिपरिया के कुचबंदिया मोहल्ला, अंबेडकर वार्ड और राईखेड़ी रोड पर  पुलिस और आबकारी बल ने संयुक्त दबिश दी।शाम 5 बजे से शुरू हुई लगभग 03 घंटे की कार्रवाई में 20 प्रकरण आबकारी एक्ट के तहत कायम किए गए। जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग  200000 रुपए आंका गया है।

कार्यवाही में लगभग 2260 किलोग्राम महुआ लाहन और 115 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की गई। यह सामग्री 75 प्लास्टिक के कुप्पों, 25 मटकों, 06 ड्रमों और प्लास्टिक की बोरियों में रखी गई थी।
कार्यवाही में थाना प्रभारी निकिता विल्सन, आबकारी प्रभारी नीलेश पवार, सुरेश चौहान , राहुल पटेल उपनिरीक्षक, राजकुमार शाक्य, आरिफ खान ASI, मनोज करोचे, दिनेश धुर्वे , राधेश्याम, कैलाश अखंडे आरक्षक, सैनिक संतोष ठाकुर, सियाराम पटेल सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.