इटारसी। सिटी पुलिस ने पुरानी इटारसी निवासी एक युवक से लगभग 20 हजार रुपए की अवैध शराब जब्त की है।
पुलिस ने आरोपी मुकेश राय पिता मल्लू सिंह राय उम्र 38 साल निवासी राम मंदिर के पास इटारसी के कब्जे से 07 बोटल 8 pm कंपनी की एवं ऑफिसर चॉइस की 07 बोटल तथा मेक डबल नंबर वन की 03 बोटल प्रत्येक-प्रत्येक बोटल 750 -750 मिली, कुल 12.750 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है।
इसी तरह से देसी मदिरा प्लेन के 60 क्वार्टर प्रत्येक 180 -180 मिली के कुल 10.500 लीटर अंग्रेजी एवं देसी शराब कुल 23.550 लीटर कीमती 19600 रुपए की जब्त की एवं आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।











