---Advertisement---

अवैध शराब मामला : फरार चल रहे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हुए गिरफ्तारी

By
On:
Follow Us

इटारसी। अवैध शराब के मामले में लगभग 1 वर्ष से फरार चल रहे संतोष राजवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संतोष राजवंशी भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष राजवंशी को पुलिस लगभग 1 वर्ष से फरार बता रही थी, जबकि वह शहर में कई कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। आखिरकार पुलिस ने संतोष राजवंशी को गिरफ्तार कर ही लिया।

क्या है मामला

करीब एक वर्ष पूर्व जिला आबकारी विभाग की एक टीम ने इटारसी और नर्मदापुरम में अलग-अलग इलाकों में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की थी। इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए थी। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी।

मेहरागांव के पास खेत में बने मकान से देशी प्लेन मदिरा की 85 पेटी शराब जब्त की गई थी। जब्त शराब की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए बताई गई थी। राजामोहन पटेल ने खेत भाजपा नेता बबलू उर्फ संतोष राजवंशी को किराए पर देना बताया था।

जांच में अवैध शराब संतोष राजवंशी की होना पाया गया था। इसके बाद आबकारी विभाग ने धारा 34, 2 के तहत आरोपी संतोष राजवंशी को आरोपी बनाया था। तभी से संतोष राजवंशी फरार चल रहा।

पुलिस आरोपी को आरोपी को बाजार क्षेत्र से पकड़ना बता रही है। शराब तस्करी के आरोपी संतोष राजवंशी का वारंट जारी था। सोमवार को उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेजा गया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!