---Advertisement---

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अवैध शराब बरामद, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर ‘ड्राय डे’ के मद्देनजर शराब की अवैध बिक्री की योजना बना रहे तस्करों पर नर्मदापुरम की कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई करते हुए लगभग 57 लीटर अवैध शराब के साथ एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। जप्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 34,950 रुपये है।

पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा (IPS) के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन व एसडीओपी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बालागंज स्थित रेलवे अंडरब्रिज के पास सफेद बोरियों में शराब छिपाकर बेचने की फिराक में है और उसे जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह शराब को ठिकाने लगा सकता है।

त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने मुस्तैदी से पकड़ लिया। आरोपी राजेश सिंह बावरा पिता लखन सिंह बावरा, उम्र 19 वर्ष निवासी सरदार मोहल्ला, बंगाली कॉलोनी, नर्मदापुरम है। उससे 3 सफेद बोरियों में 96 क्वार्टर अंग्रेजी शराब (OC कंपनी) और 225 क्वार्टर देशी मदिरा (प्लेन), कुल मात्रा: 57.780 लीटर , कुल कीमत लगभग 34,950 रुपये जब्त की गई।

आरोपी राजेश द्वारा शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने उक्त शराब जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उप निरीक्षक रेवाराम गायकवाड़, सहायक उप निरीक्षक सविता गंजाम, प्रधान आरक्षक कमलेश शर्मा और आरक्षक पंकेश, हरीश, रोहन, कन्हैया, रितेश येवले एवं संतोष धाकड़ की अहम भूमिका रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.