---Advertisement---

शांति समिति की बैठक में नवरात्रि और दशहरा के लिए अहम फैसले

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आगामी नवरात्रि, दशहरा और ग्यारस पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए आज इटारसी में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, एसडीएम टी. प्रतीक राव, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, एसडीओपी और थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में आगामी त्यौहारों की व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।

त्यौहारों के लिए प्रमुख निर्णय

  • सुरक्षा व्यवस्था: नवरात्रि के दौरान शहर में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। सभी मंदिरों और प्रमुख आयोजन स्थलों पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
  • रावण दहन: इस साल रावण दहन का आयोजन दशहरा मैदान में शाम 7 बजे किया जाएगा।
  • मूर्ति विसर्जन: मूर्तियों का विसर्जन दशहरा और एकादशी (ग्यारस) के दिन ही किया जाएगा। प्रशासन और नगर पालिका द्वारा इन दोनों दिनों में विसर्जन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके बाद विसर्जन करने पर प्रशासन या नगर पालिका की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
  • डीजे और बैंड पर प्रतिबंध: एकादशी के बाद किसी भी प्रकार के डीजे और बैंड-बाजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
  • धार्मिक गीत: धार्मिक आयोजनों में केवल भजन, भक्ति और धार्मिक गीत ही बजाए जा सकेंगे।
  • गरबा और डांडिया: डांडिया और गरबा उत्सव आयोजित करने वाली समितियों के साथ पुलिस और प्रशासन एक अलग बैठक करेगा, जिसमें सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
  • परंपरा का पालन: यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मूर्तियों का विसर्जन सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार ही हो।बैठक का संचालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने सभी उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.