इटारसी। शासकीय सीएम राइज विद्यालय इटारसी में उप प्राचार्य उपेन्द्र साहू के निर्देशानुसार सेनेटरी पैड जागृति कार्यक्रम का आयोजन कक्षा छठवीं से 12 वीं छात्राओं के लिए किया।
उच्च माध्यमिक शिक्षिका जीव विज्ञान श्रीमती शैलजा सोनी ने किशोर अवस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन एवं मासिक धर्म के विषय में जानकारी दी। माध्यमिक विज्ञान शिक्षिका श्रीमती गीता सुतार ने सेनेटरी पैड का प्रयोग एवं उन कठिन दिनों में रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञान शिक्षिका श्रीमती लाइका खान ने मासिक धर्म के समय स्वच्छ रहने पर जोर दिया। छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर श्रीमती मंजुलता वर्मा ने प्रयोग विधि द्वारा दिया। छात्राओं ने कहा कि शाला से प्राप्त जानकारी का उपयोग हम हमारे घर और आस-पास की महिलाओं को जागरूक करने के लिए करेंगे।









