इटारसी। इटारसी क्रिकेट संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 26 जून, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से स्थानीय पत्रकार भवन में आयोजित की गई है। इस बैठक में संघ के भविष्य और खेल विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से क्रिकेट संघ को और अधिक सक्रिय बनाने, सदस्यता बढ़ाने, क्रिकेट को अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट प्रयास, शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को जिला व प्रदेश स्तरीय टीम के लिए तैयार करने तथा स्थानीय खिलाड़ियों के आधिकारिक पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
संघ के पदाधिकारियों ने क्रिकेट संघ से जुड़े सभी सदस्यों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों से इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है, ताकि नगर में क्रिकेट की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा सके।











