नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा के कुशल नेतृत्व में नर्मदापुरम पुलिस ने अपने बल के शारीरिक और मानसिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। थाना कोतवाली परिसर में आयोजित इस विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 पुलिसकर्मियों और मीडिया प्रतिनिधियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेन्द्र पाठक के समन्वय से डॉ. अतुल सेठा की टीम ने किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के ब्लड प्रेशर और अन्य आवश्यक जांचें पूरी की गईं। पुलिस अधीक्षक ने जोर दिया कि एक स्वस्थ और मानसिक रूप से संतुलित पुलिसकर्मी ही अपने चुनौतीपूर्ण कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है। इसी उद्देश्य के तहत, नर्मदापुरम पुलिस द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच और प्रत्येक रविवार को तनाव प्रबंधन हेतु ‘हार्टफुलनेसÓ सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।











