गांधी चौपाल में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की खामियां गिनायीं

गांधी चौपाल में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की खामियां गिनायीं

इटारसी। ग्राम पंचायत मेहरागांव के सी केबिन संत रविदास मंदिर के पास गांधी चौपाल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार ने कहा कि गांधी जी की विचारधारा को पूरे देश में जन-जन तक ले जाना है। कम समय में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य किये।

प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार उपाध्याय केलू ने स्थानीय मुद्दों पर कहा कि आज गरीबो के आशियाने उजाड़ कर भाजपा सरकार, उनके जनप्रतिनिधि भू माफियों के साथ सांठ-गांठ कर जमीनों पर कब्जे कर रही है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि आज देश में नफरत, हिंसा, भ्रष्टाचार मिटाने व संविधान, लोकतंत्र की रक्षा के लिए महात्मा गांधी, पं.जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा पर अमल करना जरूरी है। देश मे विकास तभी संभव है। वरिष्ठ नेता चंद्रगोपाल मलैया ने बढ़ती महंगाई बेरोजगारी को लेकर सरकार की नीतियों को दोषी बताया।

अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष अजय अहिरवार ने कहा कि यह सरकार धर्म और जाति को आधार बनाकर देश को बांट रही है और गलत नीतियां बनाकर संविधान व आरक्षण व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही है। पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के खिलाफ बताया। गांधी चौपाल में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। आज किसान खाद, बिजली, पानी की समस्या से जूझ रहा है, फसल का सही दाम नहीं मिल रहा, मजदूरों को भी काम नहीं है।

पूर्व सरपंच मेहरागांव राकेश चंदेले ने कहा कि इस पंचायत में मेरे कार्यकाल में बहुत विकास के कार्य हुए। यह एक आदर्श ग्राम पंचायत थी। कई पुरस्कार भी जीते, आज भ्रष्टाचार हो रहा। प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव ने कहा कि आज देश का युवा पढ़ लिखकर बेरोजगारी की मार झेल रहा है। गांधी चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों की समस्या भी सुनी संचालन आयोजक समन्वयक चंद्रकांत बहारे ने व आभार गांधी चौपाल ब्लॉक समन्वयक अभिषेक पटेल ने किया ।

इस अवसर पर संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन, पूर्व जनपद सदस्य प्रहलाद आठनेरे, असंगठित कामगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल बामने, गुमानसिंह, सुमित भार्गव, अशोक चौरे, शिवजी पटेल, यश यादव, राजू चौरे, शैलेन्द्र नागले, विशाल बड़कुर सहित बड़ी संख्या में महिलायें व ग्रामवासी उपस्थित हुए।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

I am a Journalist who is working in Narmadanchal.com.

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!