---Advertisement---

‘हर घर तिरंगा’ रैली में उत्साहित बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे

By
On:
Follow Us
  • – कवि भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम से निकाली रैली
  • – 13 से 15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

इटारसी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (‘Har Ghar Tiranga’ campaign) के अंतर्गत आज रविवार को रैली निकाली गयी। आज से हर घर तिरंगा अभियान का आगाज रैली से किया गया। रैली पं.भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम (Pt.Bhavani Prasad Mishra Auditorium) से प्रारंभ हुई। नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत (Nirmal Singh Rajput) और स्वास्थ्य समिति के सभापति राकेश जाधव (Rakesh Jadhav) ने रैली को रवाना किया। रैली का नेतृत्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रितु मेहरा (Chief Municipal Officer Smt. Ritu Mehra) ने किया।

उल्लेखनीय है कि देशभर में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। देश के लोगों में राष्ट्रीयता की भावना अपने राष्ट्रध्वज के प्रति श्रद्धा बनाये रखने और जागरुकता के लिए इस अभियान के अंतर्गत रैली निकाली जा रही हैं। ऑडिटोरियम से पिछले वर्ष की तरह ही आमजन को अपने घरों पर लगाने के लिए तिरंगे सशुल्क प्राप्त होंगे। आज रैली ऑडिटोरियम से प्रारंभ होकर रेस्ट हाउस (Rest House) के सामने से महात्मा गांधी मार्ग (Mahatma Gandhi Marg) से जयस्तंभ चौक (Jaistambh Chowk) पहुंची। यहां बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाये और हाथों में रखे तिरंगे लहराये। यहां से रैली वापस उसी मार्ग से ऑडिटोरियम के पास आकर संपन्न हुई। यहां नगर पालिका की ओर से बच्चों को जलपान कराया गया।

रैली में भाजपा पुरानी इटारसी के मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी, पार्षद अमित विश्वास, जिम्मी कैथवास, कुंदन गौर, शैलेन्द्र दुबे, हॉकी खिलाड़ी कन्हैया गुरयानी, बेअंत सिंह बंजारा, कृष्णा राजपूत, अनुराग दीवान, चंद्रेश मालवीय, सुश्री मंजू ठाकुर, दीपक दुगाया, अपर्णा दास, निदा फरहीन, नपा उपयंत्री मुकेश जैन, रत्नेश पचौरी, राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र मालवीय, कमलकांत, जगदीश पटेल सहित नोबल कम्प्यूटर सर्विसेज, जीनियस प्लानेट स्कूल के स्टुडेंट, गुरुनानक पब्लिक स्कूल का बैंड दल, जिला हॉकी संघ के हॉकी फीडर सेंटर के बच्चे, राहत वेलफेयर सोसायटी, परिवर्तन संस्था, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की टीम से सुनील यादव, कृपाल सिंह चौहान, युवा टीम शामिल रही।

इन्होंने कहा….

शासन के निर्देश पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज स्कूली बच्चों, स्व सहायता समूहों, सामाजिक, खेल संगठनों शैक्षणिक संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ जागरुकता रैली निकाली गयी। अभियान अंतर्गत नागरिकों को घरों के लिए तिरंगे भी प्रदान किये जाएंगे।

रितु मेहरा, सीएमओ

आज हर घर तिरंगा रैली में शामिल हुए। बच्चों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। बच्चे अपने देश की स्वतंत्रता की वर्षगांठ मनाने के लिए उत्साहित हैं। हम रैली में शामिल सभी संगठनों, जनप्रतिनिधियों को परिषद की ओर से धन्यवाद देते हैं।

निर्मल सिंह राजपूत, नपा उपाध्यक्ष

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!